अररिया (बिहार)।
कहते हैं कि कलम की ताकत सबसे बड़ी होती है, लेकिन जब यही कलम समाज की सेवा के लिए धड़कते हुए दिल के साथ मिल जाए, तो वह इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल बन जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है अररिया जिले के जाँबाज पत्रकार भाई राजीव सिंह ने। उन्होंने पत्रकारिता के धर्म के साथ-साथ इंसानियत के सबसे बड़े धर्म को निभाकर पूरे जिले का नाम फख्र से ऊँचा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर देखी पुकार, छोड़ दिए सारे काम
मामला 28 जुलाई 2026 का है। अररिया जिले में एक लाचार भाई अपने बीमार परिजन के लिए खून की व्यवस्था करने को लेकर दर-दर भटक रहा था। उसने कई जगह गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। थक-हारकर उसने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डाली।
जैसे ही इस पोस्ट पर ‘द वायरल न्यूज़ 974’ से जुड़े हमारे पत्रकार भाई राजीव सिंह की नजर पड़ी, उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की। उन्होंने अपने सारे जरूरी और वीआईपी कामों को तुरंत ठंडे बस्ते में डाला और सीधे ब्लड बैंक की तरफ दौड़ पड़े।
ब्लड बैंक पहुँचकर किया रक्तदान
राजीव सिंह ने तुरंत पीड़ित परिवार को भी ब्लड बैंक बुलाया और बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी आस्तीन चढ़ाकर रक्तदान (Blood Donation) कर दिया। एक अनजान शख्स की जिंदगी बचाने के बाद राजीव भाई के चेहरे पर जो सुकून था, उसने यह साबित कर दिया कि निस्वार्थ सेवा से बढ़कर कोई खुशी नहीं है।
इस मौके पर समाज को संदेश देते हुए पत्रकार राजीव सिंह ने कहा, “रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि स्वास्थ्य में एक नई ऊर्जा पैदा होती है। अगर हमारे थोड़े से खून से किसी मरते हुए इंसान को नई जिंदगी मिल जाए, तो इससे बढ़कर इस दुनिया में कोई और पुण्य का काम नहीं है।” उन्होंने जिले के सभी नौजवानों और आम जनता से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर रक्तदान करें और दूसरों की जिंदगी बचाएं।
पत्रकार बंधुओं ने की सराहना
राजीव भाई की इस दरियादिली के समय मौके पर पत्रकार बंधु मासूम राजा एवं अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे। सभी ने राजीव सिंह के इस नेक कार्य की सराहना की और समाज के युवाओं के लिए इसे एक बड़ी प्रेरणा बताया।
द वायरल न्यूज़ 974 की टीम भी अपने भाई राजीव सिंह के इस जज्बे को सलाम करती है। आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और एक ही नारा बुलंद करें— “रक्तदान करें, एक दूसरे का जीवन बचाएं!”
